दबंग विधायक की गाली…सुनकर आपको भी आ जायेगी शर्म

Please Share

रुद्रपुर: दबंग विधायक राजकुमार ठुकराल की दबंगई रुकने का नाम नहीं ले रही है। कभी महिलाओं की पिटाई को लेकर चर्चा में रहे, तो कभी गैरसैंध विधानसभा सत्र में उप नेता प्रतिपक्ष को मारने की धमकी देने के लिए। इनदिनों विधायक राजकुमार ठुकराल को एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें वे टोल प्लाजा पर काम करने रहे कर्मचारियों को मां-बहिन की ऐसी-ऐसी अभद्र गालियां देते सुनाई दे रहे हैं, जिनको लिखना भी शर्म की बात है। बावजूद इसके जीरो टाॅलरेंस की सरकार चुप है।
राजकुमार ठुकराल पर टोल प्लाजा के पहुंचे सीओ और एसडीएम से अभद्रता का भी आरोप है। सबकुछ सामने होने के बाद भी सरकार से गुंडई की खुली छूट लेकर घूम रहे विधायक राजकुमार ठुकराल पर पुलिस कार्रवाई करने से बच रही है। जीरो टाॅलरेंस के मुखिया सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने महिला से मारपीट मामले में तब कहा था कि विधायक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, लेकिन बाद में वे मुकर गए। इससे सवाल उठता है कि जीरो टाॅलरेंस और अपराधियों को सबक सिखाने की बाद मजह झूठ थी। अब देखना यह होगा कि सरकार इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like