दूरबीन के साथ बीन भी बजा लेते तो मजा आ जाता…हरदा

Please Share

प्रदीप रावत (रवांल्टा)
सरकारें काम भले ही ना करें, लेकिन राजनीतिक चोंचलेबाजी जरूर कर लेती हैं। कभी भाजपा वाले ढोल पीटते हैं, तो कभी कांग्रेस वाले। कांग्रेस सरकार में भाजपा ने हरीश रावत के पुतले के आगे बीन बजाई थी। भाजपा सरकार के कार्यकाल में दूसरे कांग्रेसी भले चुप हो गए हों, पर पूर्व सीएम हरदा फिर से फ्रंटफुट पर बैटिंग कर रहे हैं। हरदा आजकल आबंती रायडू बने फिर रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग वाले अबांती रायडू। अब तक उसीने सेबसे ज्यादा रन जा बनाए हैं। हरदा ने कांग्रेस की तरफ से ओपनिंग की जिम्मेदरी संभाल रखी है। बाकी वन डाउन वाले और कप्तान तो बिना खेले ही आउट हो रहे हैं। जो कुछ बचे हैं…ओ रनआउट हो कर गिरते-पड़ते नजर आ रहे हैं। थोड़े-भौत जो बचते हैं…वो बेंच पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।दूरबीन के साथ बीन भी बजा लेते तो मजा आ जाता...हरदा 2 Hindi News Bharat »

अरे भइया गलत मत समझ लेना। हरदा क्रिकेटर थोड़े बने हैं। वो तो बस भाजपा सरकार के खिलाफ बयानों और जवाबों की बौछार कर रहे हैं। जैसे दिल्ली डेयरडेविल्स के ऋषभ पंत गिरते-संभलते और पड़ते हुए भी, आईपीएल में छक्के-चैके मार रहे हैं। ठीक वैसे ही हरदा भी हांफते हुए दूरबीन हाथ में लिए। केदारनाथ के लिए निकले हैं। सोच रहे होंगे कि कहीं अगली बार टीम में जगह ही ना मिले…। भगवान शंकर को मनाने चले हैं, दूरबीन तो बस एक बहाना है। मेरी तो हरदा को सलाह थी कि वो दूरबीन के साथ एक बीन भी रख लेते और अपना बदला भाजपा से चुकता कर लेते…बीन बजाकर।

खैर…हरदा केदारनाथ जा ही रहे हैं तो, लेजर शो भी देख आना। सुना है…वहां केदारनाथ में लेजर शो के दौरान भूत भी दिखाई पड़ रहे हैं। पर आप मोदी जी को भूत मत समझ लेना। कहीं त्रिवेंद्र जी नजर आ जाएं तो घबराइएगा नहीं। वो आपके और विजय बहुगुणा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं बल वहां पर…। और हां अगर भूत मिल जाएं, तो उनसे जरूर पूछ लेना…दूरबीन को आंख पर नहीं कान पर लगाकर कि…केदारनाथ में कितने मोदी काम कर रहे हैं। संभलकर भी रहना…कहीं भूत ने आपको ही पकड़ लिया…। आपके भी कई गढ़े मुर्दें हैं केदारनाथ के…लोग बोल रहे थे बल…।

भूतों के साथ भूतों के भूत, महाभूत, शंभूनाथ, देवों के देव महादेव से खंड-खंड हो रहे उत्तराखंड के लिए प्रार्थना जरूर कर लेना कि अखंड के खंड ना हों। जो राजा हैं ओ सेवक बनें और जो राजदरवारी हैं वो…बस राग ना गाएं। अगर आपने राजा, महाराजा की सुमति के लिए पूजा नहीं की तो…महादेव भी आप पर कुपित हो सकते हैं…आप क्या ऐसा चाहते हैं। नहीं ना…उसमें आपके भी फायदे हैं हरदा…। इजा, बुबु का आशीर्वाद तो है ही आप पर महादेव भी प्रशन्न हो जाएंगे। राहुल बाबा के प्रशन्न होने की संभावना भी बनी रहेगी। सुना है कि कमलानाथ ने ब्रह्मा जी की पूजा की थी। उसी का फल मिला है बल उनको प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी के रूप में…देखना हरदा मौका ना छूटे। हर-हर, महादेव, ओम ब्रहमणे नमः का जाप जरूर कर लेना बल…। भोले नाथ ने मेरे सपने में आकर बोला था…।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like