दलालों/ब्लैकमेलरों पर शिकंजा कसने के लिए जनसंघर्ष मोर्चा ने सूचना आयोग में दी दस्तक

Please Share

देहरादून: जनसंघर्ष मोर्चा प्रतिनिधिमण्डल ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में मुख्य सूचना आयुक्त शत्रुघ्न सिंह से मुलाकात कर आरटीआई को पेशा/धंधा बना चुके ब्लैकमेलरों/दलालों के खिलाफ शिकंजा कसने के लिए विजीलेंस/खुफिया तंत्र की मुस्तैदी को लेकर ज्ञापन सौंपा। और इनके खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। वहीं मामले को लेकर शत्रुघ्न सिंह ने कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश में विगत कुछ वर्षों से आरटीआई को धंधा/पेशा बना चुके लोगों से प्रदेश की जनता तंग आ गयी है, जिसके सफाये की अत्याधिक आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में अधिकांश लोग, जो कि सूचना अधिकार के माध्यम से सूचना मांगते हैं उनका दूर-दूर तक जनसरोकार/जनकल्याण एवं भ्रष्टाचार मिटाने की दिशा में कोई वास्ता नहीं है। इसके अलावा कई ऐसे भी धन्धेबाज हैं जिनका कोई सामाजिक दायरा तक नहीं है और इनके द्वारा इस अधिकार की आड़ में उगाही का काम किया जा रहा है। प्रदेश भर में जनता के साथ-साथ अधिकारियों/कर्मचारियों तक का शोषण इनके द्वारा किया जा रहा है।

रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि बड़े पैमाने पर भ्रष्ट अधिकारियों ने इनके मुंह खून लगा दिया है और ये अधिकारी पोल-पट्टी खुलने के डर से इनके आगे टुकड़ा फेंक देते हैं और यही आदत आम-जनमानस को परेशान करने लगती है। उन्होंने ऐसे दलालों पर सख्ती से कार्यवाही करने की मांग की।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like