देहरादून: कार व ट्रक की भिड़ंत, एक की मौत, दो अन्य घायल

Please Share
देहरादून: थाना सहसपुर के अंतर्गत एक कार व ट्रक की भिड़ंत में कार चालक की मृत्यु हो गई व कार सवार अन्य दो व्यक्ति घायल हो गए। यह घटना  शनिवार दोपहर लांघा रोड पर लिबर्टी फैक्ट्री के सामने हुई, जहाँ एक कार व ट्रक में भिड़ंत हो गई है। सूचना पर थाना सहसपुर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर कार में सवार तीन घायल व्यक्ति परमजीत, गुरवचन और हरनाम कौर को रेस्क्यू कर तत्काल उपचार हेतु लेहमन अस्पताल विकासनगर भिजवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान परमजीत को मृत घोषित किया गया व हरनाम कौर को हायर सेंटर रेफर किया गया।
मौके पर जानकारी करने पर प्राप्त हुआ कि, परमजीत सिंह अपने परिवार के सदस्यों के साथ देहरादून जा रहे थे कि, लांघा रोड पर लिबर्टी फैक्ट्री के सामने उनकी कार के आगे एक मोटरसाइकिल जा रही थी जिसको ओवरटेक करने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। मौके से ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like