दीपिका पादुकोण और रणवीर ने किया शादी की तारीख का ऐलान

Please Share

नई दिल्ली: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के फैन्स का इंतजार खत्म हुआ। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 14 और 15 नवंबर 2018 को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। रणवीर और दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा कर दी है। दरअसल, ऐसे में रविवार को शाम करीब 4 बजे दीपिका पादुकोण और रणवीर ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक शादी के कार्ड की तस्वीर पोस्ट की। इस पोस्ट में दीपिका और रणवीर ने सरेआम ऐलान किया है कि इसी साल 14 और 15 नवंबर को वो 7 फेरे लेंगे।

रणवीर और दीपिका ने अपने पोस्ट में लिखा है कि हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमारी शादी 14 और 15 नवंबर 2018 को तय हुई है। इतने सालों में आपने जो प्यार और स्नेह हमें दिया है, उसके लिए हम आपके आभारी हैं। और हमारे शुरू होने वाले प्रेम, दोस्ती और विश्वास के इस खूबसूरत सफर के लिएहम आपके आशीर्वाद की कामना करते हैं। बहुत सारा प्यार!

हालांकि दोनों ने शादी के वेन्यू और डिटेल्स शेयर नहीं की है।  लेकिन इस पोस्ट ने दोनों के फैंस को एक बड़ी और अच्छी खबर सुनाई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like