रक्षा मंत्री बोली: हमारी सेना बन रही है माॅर्डन आर्मी

Please Share

देहरादून: रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय सैन्य अकादमी और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में उत्तराखंड से चयनित अभ्यर्थियों का सम्मानित किया। समारोह में बतौर मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि, भारत की सेना हर परिस्थिति के लिए तैयार है। हमारे सैनिक हर मोर्चे पर खरा उतर रहे हैं। सेना का मॉर्डेनाइजेशन किया जा रहा था।

कार्यक्रम में भारतीय सैन्य अकादमी एवं राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में उत्तराखंड से चयनित 140 अभ्यर्थियों को 50-50 हजार रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा पूर्व थल सेनाध्यक्ष स्व. जनरल विपिन जोशी, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली, विक्टोरिया क्रॉस विजेता गबर सिंह, दरबान सिंह और जसवंत सिंह के परिजनों को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

रक्षा मंत्री ने कहा कि बचपन में जब हम उत्तराखंड आते थे तो, यह सिर्फ चारधाम यात्रा के लिए जाना जाता था। लेकिन, अब यह वीरभूमि के लिए भी जानी जाता है। कहा कि, पीएम मोदी भी आर्मी को लेकर बेहद संजीदा हैं। उन्होंने बताया कि, सेना का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। जब आप इंडियन आर्मी में भर्ती होंगे तो आपको गर्व होगा कि आप मॉर्डन आर्मी में है। जनरल विपिन रावत ने कहा कि, उत्तराखंड वीरभूमि है। यहां के लोग हमेशा तत्पर रहते हैं। इसके साथ ही कार्यक्रम में वीर नारियों को भी सम्मानित किया गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply