खेल का मैदान खून से हुआ लाल

Please Share

पिथौरागढ़: पिथौरागढ जिले के सीनचोड़ा भुरमूणी क्षेत्र में खेल के मैदान में एक युवक पर कुछ लडकों ने धारदार हत्यार से हमला कर दिया और खुद वहां से फरार हो गए। युवक को आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी मिलने के बाद पहुंचे परिजनों का कहना है कि उनका लड़का मनोज आजकल अपनी नानी की देखरेख के लिए नानी के घर पर भुरमूणी में रह रहा था। उन्होंने बताया कि आज सुबह कुछ लडकों ने उस पर धारदार हत्यार से हमला कर दिया। पीड़ित के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित युवक का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस युवक पर हमला करने वालों की तलाश में जुट गई है। हमले की वजह की जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। इससे पीड़ित युवक के परिजन भी हैरान हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply