देहरादून: 14 वर्ष की नाबालिग लड़की को भगाने व बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार …

Please Share

देहरादून: एक व्यक्ति द्वारा थाना विकासनगर  में आकर  दिनांक 11.01.2020 को तहरीर दी थी कि उसकी नाबालिग पुत्री जिसकी उम्र लगभग 14 वर्ष है, घर से बिना बताए कही चली गयी है। इस सम्बन्ध में विकासनगर थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा एक पुलिस टीम गठित की गयी जिसके द्वारा सीसीटीवी कैमरे खंगाले गये तथा मुखबिर सक्रिय किये गये। इसी क्रम में सर्विलांस टीम व सुरागरसी के आधार पर गुमशुदा/अपहृता की लोकशन बिहार के बेगूसराय जिले से प्राप्त हुई। जिसके आधार पर पुलिस टीम द्वारा बेगूसराय के थाना साहिबपुर कमाल क्षेत्रान्तर्गत से गुमशुदा/अपहृता को अभियुक्त शाहबान पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी विष्णुपुर, आहोक साहिबपुर कमाल, जिला बेगूसराय बिहार उम्र 21 वर्ष के घर से बरामद की गई।

अभियुक्त शाहबान को 3 फ़रवरी को समय लगभग करीब 3 बजे स्थानीय पुलिस की मदद से खगड़िया टाउन निकट रेलवे स्टेशन रोड से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद अभियुक्त को स्थानिय न्यायालय के समक्ष पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गुरुवार को अभियुक्त को माननीय न्यायालय देहरादून में पेश कर जेल भेजा गया ।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like