Dehradun: नौकरी के नाम लोगों से ठगी करने वाला गिरफ्तार, ऋषिकेश एम्स अस्पताल में नौकरी लगाने के नाम पर 10 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी

Please Share
Dehradun: दून पुलिस से जानकारी प्राप्त हुई कि वादी अमित कुमार पुत्र रामानंद निवासी ग्राम व पोस्ट बुगावाला, हरिद्वार द्वारा थाना क्लेमेंटटाउन मे आकर एक प्रार्थना पत्र खुद के साथ ऋषिकेश एम्स हॉस्पिटल में नौकरी लगाने के नाम पर कुश उनियाल नाम के व्यक्ति द्वारा 10,50,000 रुपयो की धोखाधड़ी किए जाने के संबंध में दिया गया, जिस पर थाना क्लेमेंटटाउन द्वारा तत्काल मु0अ0सं0 92/23 धारा 420/120बी भादवि0 बनाम कुश उनियाल आदि पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत घटना के अनावरण एंव अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। गठित टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी पतारसी करते हुए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी, इसी क्रम में दिनांक 24/06/2024 को मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घटना में वांछित अभियुक्त को जीआईसी इंटर कॉलेज निकट कारगी चौक थाना पटेल नगर के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।
अभियुक्त कुश उनियाल पुत्र भवानी प्रसाद निवासी हाउस नंबर 599 शास्त्री मार्ग सुभाष नगर थाना क्लेमेंट टाउन देहरादून, हाल पता हाउस नंबर 144 नियर सैंडलवुड स्कूल बंजारावाला थाना पटेल नगर, देहरादून, उम्र 36 वर्ष, का रहने वाला है। 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like