जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर रंगे हाथों 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार

Please Share
Dehradun: सतर्कता अधिष्ठा (Vigilence Department) देहरादून द्वारा जानकारी प्राप्त हुई कि 25-06-2024 को उनकी ट्रैप टीम द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए जीएसटी कार्यालय लक्ष्मी रोड डालनवाला के असिस्टेंट कमिश्नर शशिकान्त दूबे को शिकायतकर्ता से रेस्टोरेन्ट के बिलों में जीएसटी के नियमों के क्रम में कमियाँ बताकर भारी जुर्माने का दबाव बनाकर रिश्वत की मांग की गयी। जिसके क्रम में अभियुक्त को शिकायतकर्ता से 75,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान देहरादून टीम द्वारा अभियुक्त के देहरादून आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल- अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है।
वरिष्ठ पुलिक अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान मुख्यालय धीरेन्द्र सिंह गुंज्याल द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी है। यदि कोई राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी, अपने पदीय कार्य के सम्पादन में किसी प्रकार का दबाव बनाकर रिश्वत की मांग करता है तथा उसके द्वारा आय से अधिक अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी हो, तो इस सम्बन्ध में सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में निर्भीक होकर सूचना दें।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like