श्री झंडे जी की नगर परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब

Please Share

देहरादून: ऐतिहासिक श्री झंडा जी के आरोहण के बाद आज संगतों ने नगर परिक्रमा की। श्रद्धा एवं आस्था के इस सागर में हर संगत डुबकी लगाने को बेहद उत्साहित नजर आई। श्री दरबार साहिब प्रबंधन समिति ने भी इस ऐतिहासिक परंपरा को सफल बनाने के लिए तैयारियां पहले से पूरी कर ली थी। बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे के बाद श्री दरबार साहिब से नगर परिक्रमा की शुरुआत हुई।

संगतें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी। यहां से महंतों के समाधि स्थल लक्खीबाग पहुंचकर करीब 30 मिनट तक नगर परिक्रमा रुकी। इसके बाद परिक्रमा ने दरबार साहिब के लिए प्रस्थान किया। नगर परिक्रमा के बाद संगतों के लौटने का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा।  नंगे पांव पैदल चल रही हजारों की संगत व पंजाब के महंत एवं मसंदों को पगड़ी व प्रसाद वितरण भी किया गया। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने संगतों पर पुष्प वर्षा भी की।  नगर परिक्रमा की अगुआई दरबार साहिब के महंत देवेंद्र दास ने की। नगर परिक्रमा के पीछे यह मान्यता है कि श्री महाराज ने पुराने देहरादून को बसाया था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like