Dehradun, Cyber Crime: रिटायर्ड आईएफएस के साथ हुई साइबर ठगी, बैंक खाते से उड़ाए गए 1लाख 70 हजार

Please Share
देहरादून: (Cyber Crime) दून पुलिस से जानकारी मिली कि डॉ रविंद्र पाल सैनी रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी, निवासी बसंत विहार देहरादून द्वारा थाना बसंत बिहार पर आकर शिकायत दर्ज कराई थी जिसमे उन्होने बताया कि एक अज्ञात मोबाइल नंबर द्वारा उन्हे कॉल कल उनके बीएसएनएल नंबर की केवाईसी अपडेट करने का झांसा देते हुए उनकी गोपनीय जानकारी प्राप्त कर उनके आईसीआईसीआई बैंक खाते से 1लाख 70 हजार निकाल दिए। शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर थाना बसंत बिहार पर धारा 420 आईपीसी के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना प्रचलित है।
साइबर ठगी के दूसरे मामले में शिकायतकर्ता राजकुमार पुत्र मंगत राम, निवासी फेस टू, पंडितवारी, लवली मार्केट, थाना वसंत विहार, देहरादून द्वारा साइबर पुलिस स्टेशन पर एक शिकायती पत्र दिया गया जिसमे उन्होने बताया कि olx पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा विज्ञापन देते हुए स्वयं को अनवीर पुत्र किशन सिंह, निवासी देहरादून बताते हुए अपनी होंडा एक्टिवा बेचने का विज्ञापन दिया गया था। अज्ञात व्यक्ति की बातों में आकर उन्होने अपने बैंक की गोपनीय जानकारी शेयर करते हुए करीब 70 हजार ट्रांसफर कर दिए। शिकायतकर्ता के साथ ठगी की पुष्टि होने पर साइबर पुलिस स्टेशन द्वारा अभियोग पंजीकृत करते हुए थाना बसंत बिहार ट्रांसफर की गई, जिसे अभियोग के क्रम में लाते हुए विवेचना की जा रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like