Video: शहीद जवान मनदीप नेगी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम दर्शन, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दी श्रद्धांजलि, गांव की रोड का नाम होगा शहीद मनदीप नेगी मार्ग – मुख्यमंत्री

Please Share
पौड़ी, गढ़वाल: जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में सीमा पर अपनी ड्यूटी निभाते हुए 11वीं गढ़वाल राइफल के शहीद 23 वर्षीय मंदीप सिंह नेगी का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम दर्शन किया गयामुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शहीद जवान मनदीप नेगी के गांव सकनोली, सतपुली जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों से मिलकर उनको सांत्वना दी। उन्होंने कहा की शहीद मनदीप नेगी के परिवारजनों को राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि शहीद मनदीप सिंह नेगी के गांव की रोड का डामरीकरण किया जाएगा और इस मार्ग का नाम का शहीद मनदीप नेगी मार्ग रखा जाएगा। जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में मातृभूमि के प्रति अपना फर्ज निभाते हुए 11वीं गढ़वाल राइफल के सतपुली, पौड़ी गढ़वाल के मनदीप सिंह नेगी शहीद हो गए थे।

यह भी पढ़ें: Dehradun, Cyber Crime: रिटायर्ड आईएफएस के साथ हुई साइबर ठगी, बैंक खाते से उड़ाए गए 1लाख 70 हजार

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, जिलाधिकारी डॉ. विजय जोगदंडे, एसएसपी पी. रेणुका देवी, एवं सेना के अधिकारियों ने शहीद मनदीप सिंह नेगी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मंदीप सिंह 11 मार्च 2018 को लैंसडौन में भर्ती हुए थे। वह अपने माता पिता का इकलौते लड़के थे। जवान बेटे के शहीद होने के बाद माता-पिता सहित रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसर गया है। मंदीप बीते सितंबर महीने में दो महीने की छुट्टी पर घर आए थे। घरवालों ने मंदीप के लिए लड़की देख उनकी सगाई कर दी थी। 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like