देहरादून में भारी बारिश के चलते बुधवार को स्कूलों में अवकाश घोषित

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग ने राजधानी देहरादून ने अगले 24 घन्टे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत जिलाधिकारी ने बुधवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।

बता दें कि देहरादून के कक्षा 1 से 12 तक सभी कक्षाएं 7 अगस्त यानी बुधवार को बंद रहेंगी। जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने सभी शासकीय और गैर सरकारी स्कूलों में एक दिन का अवकाश करने के आदेश दिए हैं। बंद के निर्देश आंगनबाडी केंद्रों के लिए भी हैं। अवकाश केवल छात्र-छात्राओं के लिए घोषित किया गया है जबकि शिक्षणेत्तर कर्मचारी नियमित रूप से विद्यालयों में उपस्थित रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को इसके लिए निर्देशित किया गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like