उत्तराखंड: महिला ने आईएएस पर लगाए गंभीर आरोप, मांगी राष्ट्रपति से बेटा सहित इच्छामृत्यु

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड में आईएएस अधिकारी पर बिजनौर की एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने धोखाधड़ी कर शादी करने का गंभीर आरोप लगाया। महिला ने वीडियो जारी करते हुए राष्ट्रपति से अपने 5 वर्षीय पुत्र के साथ इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई है।

महिला के मुताबिक, 19 अगस्त 2012 में आईएएस सुशील कुमार ने उससे शादी की बात कही, जबकि सुशील कुमार पहले ही शादीशुदा थे। पहली पत्नी को बिना तलाक दिए सुशील कुमार ने दूसरी महिला से शादी की है। आरोप है कि, आईएएस सुशील कुमार पर पहली पत्नी के साथ कोर्ट में तलाक का मामला अभी विचाराधीन बताया जा रहा है जबकि, दूसरी पत्नी से सुशील कुमार का 5 वर्षीय पुत्र है। आईएएस सुशील कुमार को लेकर महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like