देहरादून में दिल दहला देने वाली घटना, दो मासूम बच्चों की हत्या कर पत्नी पर किया जानलेवा हमला

Please Share

देहरादून: राजधानी देहरादून में खौफनाक वारदात सामने आई है। डोईवाला कोतवाली के अंतर्गत नागल ज्‍वालापूर (दुधली) में दिहाड़ी मजदूरी करने वाले एक व्‍यक्ति ने अपने ही परिवार पर जानलेवा हमला किया। आरोपित ने अपने दो मासूम बच्चों पर लाठी व धारदार हथियार से हमला करके उनकी हत्या कर दी। साथ ही पत्‍नी टीना पर भी जानलेवा हमला कर खुद फांसी लगाने की कोशिश की है।

पुलिस ने अनुसार, घटना डोईवाला कोतवाली के अंतर्गत नागल ज्‍वालापूर (दुधली) की है। यहां राम सिंह नाम का व्‍यक्ति रहता है। वह दिहाड़ी मजदूरी करता है। बीते रोज उसने अपने दो बच्‍चों को मौत के घाट उतरा दिया। साथ ही पत्‍नी टीना पर भी जानलेवा हमला किया। इसके बाद खुद आत्‍महत्‍या की कोशिश की, लेकिन आसपास के लोगों ने उसे रोक दिया। साथ ही घायल पत्‍नी और उसे हिमालयन अस्‍पताल में भर्ती कराया। इस घटना से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

वहीं, इस संबंध में डोईवाला कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी राम सिंह के  दो मासूम छोटे लड़का और लड़की है। दोनों बच्चों की मौत हो चुकी है। पत्नी टीना और राम सिंह की हालत गंभीर है। दोनों अस्‍पताल में भर्ती हैं। पूरा घटनाक्रम क्या था। इसकी जानकारी हासिल की जा रही है।आरोपी के घर वाले भी अभी कुछ बताने की स्थिति में नजर नहीं आ रहे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like