UKSSC भर्ती घोटाला: गड़बड़ी वाली सभी परीक्षाएं होंगी निरस्त, नए सिरे से चयन प्रक्रिया शुरु करने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Please Share
देहरादून: आज दिनाक 24/08/22 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सचिवालय में UKSSC में भर्ती घोटाले के संबंध में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की गई। बैठक में मुख्यमंत्री ने पुलिस की जांच में और तेज़ी लाई जाए और दोषियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी, अवैध संपत्ति को ज़ब्त करने और गैंगस्टर एक्ट व पीएमएलए के निर्देश दिए है। साथ ही जिन परीक्षाओं में गड़बड़ी के साक्ष्य मिले हैं उन्हें भी निरस्त कर नए सिरे से चयन प्रक्रिया शुरु करने के निर्देश दिए है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि, जो परीक्षाएं साफ सुथरे ढंग से गतिमान हैं, उन्हें सुचारू रुप से समय पर संपन्न कराया जाए। साथ ही जिन परीक्षाओं के माध्यम से दागी व्यक्तियों को नियुक्ति मिली है, उनकी नियुक्ति निरस्त कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए। उन्होने कहा है कि UKSSC को सुचारू रूप से चलाने के लिए वहां यथाशीघ्र एक अध्यक्ष की नियुक्ति की जाए।
मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया में उजागर हुई कमियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए सभी दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने पर बल दिया है। साथ ही साथ सभी विभागों में व्याप्त रिक्तियों को स्वच्छ एवं पारदर्शी तरीके से यथाशीघ्र भरने हेतु सरकार की मंशा स्पष्ट की है।
बैठक में मुख्य सचिव डॉ सुखबीर सिंह संधू, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, विशेष प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री अभिनव कुमार व सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगौली उपस्थित रहे। 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like