Dehradun: पुष्पांजलि रिएल्मस एंड इंफ्राटेक लिमिटेड के ऍमडी दीपक कुमार मित्तल व उनकी पत्नी के विरूद्ध इंटरपोल से रेड कार्नर नोटिस व पासपोर्ट निरस्त करने के लिए एसएसपी देहरादून ने कसी कमर

Please Share
देहरादून: दून पुलिस से आज जानकारी प्राप्त हुई कि पुष्पांजलि रिएल्मस एंड इंफ्राटेक लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर अभियुक्त दीपक कुमार मित्तल पुत्र अश्वनी कुमार मित्तल, राखी मित्तल पत्नी दीपक कुमार मित्तल, निवासी 169/2 बुक्स एवं वुडन एनक्लेव, राजपुर रोड, देहरादून के विरुद्ध विभिन थानों में सात मुक़दमे दर्ज किए गए है, जिसमे थाना राजपुर में मुकदमा संख्या 93/2020 धारा 406/420/120बी, डालनवाला में मुकदमा अपराध संख्या 86/21 धारा 406/420/120बी, मुकदमा अपराध संख्या 112/20, धारा 406/420/120बी, मुकदमा अपराध संख्या 179/20 धारा 406/420/120बी, मुकदमा अपराध संख्या 178/20 धारा 406/420/120बी, मुकदमा अपराध संख्या 167/21 धारा 406/420 तथा थाना रायपुर में मुकदमा संख्या 88/21 धारा 406/420/120बी, ऑर्चिड पार्क अपार्टमेंट्स तथा एमिनेंट हाइट्स के नाम से फ्लैट्स/ हाउसिंग सोसायटी का निर्माण कर लोगों को उसमें फ्लैट दिलाने के एवज में धोखाधड़ी तथा पैसों का गबन करने के संबंध में अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Video: हल्द्वानी अल्मोड़ा हाईवे पर जबरदस्त भूस्खलन (landslide), बाल बाल बचे बस में बैठे यात्रियों

पुलिस द्वारा बताया गया कि अभियुक्त दीपक कुमार मित्तल व राखी मित्तल वर्तमान में दुबई में रह रहे हैं। जिमकी गिरफ्तारी व बयान लिया जाना शेष है। दोनों अभियुक्तगणों की एल.ओ.सी दिनांक 14-10-2020 को जारी हो चुकी है। दोनो अभियुक्तगण अभी तक दस्तयाब नहीं हुए हैं। अभियुक्तगण दुबई भाग गये है। जिस कारणवश उनको वारंट की तामील किया जाना संभव नहीं हो पा रहा है।
आज 21 अगस्त, 2021 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दोनों अभियुक्तगण दीपक मित्तल व राखी मित्तल को गिरफ्तार कर प्रत्यर्पण एवं बयान हेतु रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए इन्टरपोल (INTERPOL) को पत्राचार किया जा गया है व दोनों के पासपोर्ट को निरस्त करनेके लिए संबंधित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को पत्राचार किया जा गया है, जिससे इन दोनों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें: Dehradun: दुःखद, क्लेमेंट टाउन में बाइक दुर्घटना में जोमैटो (Zomato) डिलीवरी बॉय की अस्पताल में हुई मौत

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like