निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, भाजपा पर बरसे प्रीतम सिंह

Please Share
देहरादून: निकाय चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने पूरी तरह से कमर कस ली है। इसी कड़ी में आज देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मंथन किया गया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि, कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। साथ ही उन्होंने कहा कि, पार्टी द्वारा प्रदेशभर में पर्यवेक्षक भेजे गए थे जिन्होंने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है। कुमाऊं मंडल और गढ़वाल मंडल की भी बैठक हो चुकी हैं।
साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, भाजपा की सरकार के कारण चुनाव में देरी हुई, जबकि यह चुनाव 6 महीने पहले हो जाने चाहिए थे। लेकिन सरकार ने जानबूझकर चुनाव को टालने का कार्य किया। प्रीतम सिंह ने कहा कि, आज भी चुनाव केवल न्यायालय के आदेश पर हो रहा है।
वहीं तीसरे मोर्चे के गठन पर उन्होंने कहा कि, हमारे साथियों ने तीसरे मोर्चे का गठन किया है, लेकिन कांग्रेस से इसका कोई सरोकार नहीं है। इसके अलावा रुड़की, बाजपुर और श्रीनगर में जो चुनाव नहीं कराने का निर्णय लिया है, यह सरकार की सोची समझी रणनीति है।
वहीं इन चुनावों में महिलाओं की स्थिति को लेकर उन्होंने कहा कि, महिलाओं की भागीदारी राजीव गांधी ने सुनिश्चित की थी और आज भी 33 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like