देहरादून पहुंचा शहीद मेजर चित्रेश का पार्थिव शरीर, सोमवार को दी जाएगी अंतिम विदाई

Please Share
देहरादून: राजौरी में आईईडी धमाके में शहीद हुए मेजर चित्रेश बिष्ट का पार्थिव शरीर आज देहरादून पहुंच गया है। शहीद के पार्थिव शरीर को वायुसेना के विमान से जॉलीग्रांट एयरपोर्ट लाया गया। इस दौरान वहां सेना के अधिकारियों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। जानकारी के अनुसार, शहीद का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। इसलिए शहीद के पार्थिव शरीर को एयरपोर्ट से सीधे सेना के अस्पताल में ले जाया गया है। सोमवार सुबह उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बता दें कि मेजर चित्रेश सिंह कश्मीर के राजौरी में शनिवार को आईईडी धमाके में शहीद हो गए। धमाका उस वक्त हुआ, जब वे आईईडी को डिफ्यूज कर रहे थे। मेजर चित्रेश भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से वर्ष 2010 में पासआउट हुए थे। वर्तमान में वह सेना की इंजीनियरिंग कोर में थे। वे उत्तराखंड पुलिस के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर एसएस बिष्ट के बेटे थे। उनकी शहादत की सूचना मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई है। गमगीन परिवार को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पर लोगों का तांता लग गया। मेजर चित्रेश का परिवार राजधानी के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में रहता है। मेजर चित्रेश के 18 दिन बाद शादी थी। बेटे के शहीद होने की खबर के बाद शादी की तैयारियां मातम में बदल गई। जिसने भी खबर सुना, वह गमगीन परिवार को ढाढ़स बंधाने बिष्ट परिवार के घर पहुंचने लगा। वहीं कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत भी उनके आवास पर परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like