दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दिक्षित का निधन, प्रशंसको में शोक की लहर

Please Share

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की दिग्गज नेता शीला दीक्षित का निधन हो गया है। शीला दीक्षित 81 साल की थीं। वो 1998 से लेकर 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं।

बता दें कि शीला दीक्षित लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं।शनिवार सुबह उन्हें एस्‍कॉर्ट अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उन्हें आईसीयू में एडमिट कराया गया था।मौजूदा वक्त में उनके पास कांग्रेस के दिल्ली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी थी। हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में वो उत्तर पूर्वी दिल्ली से चुनाव भी लड़ीं थी, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। उनके निधन की खबर से उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like