ख़ौफ़नाक: कलयुगी बेटे ने प्रेमिका के साथ मिलकर की माँ की निर्मम हत्या

Please Share

पंजाब: एक कलयुगी बेटे ने हैवानियत की हदे पार कर अपनी ही माँ की बेरहमी से हत्या कर दी है। यह दिल दहला देने वाली घटना अबोहर के बल्लूआना क्षेत्र के गांव भंगाला कालोनी की है। देर रात एक बेटे ने अपनी प्रेमिका संग मिलकर अपनी माँ का गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रही है।

जानकारी के अनुसार भंगाला कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय हरपाल कौर पत्नी भोलू सिंह के चार बेटे रेशम सिंह, स्वराज सिंह, सुखजिंदर सिंह व बलकार सिंह उर्फ काली हैं। हरपाल कौर के बेटे रेशम सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई बलकार उर्फ काली नशे का आदी है। नशे की लत के कारण करीब सात वर्ष पूर्व उसकी पत्नी उसे छोड़ कर चली गई।

इसके बाद बलकार सिंह के बल्लूआना निवासी एक अन्य महिला अमरजीत कौर से संबंध बन गए। रेशम सिंह के अनुसार मां ने चारों भाइयों को हिस्सा बांटकर दे दिया एक हिस्सा अपने पास रख लिया। बलकार सिंह ने अपने हिस्सा का प्लॉट बेच डाला और मां के हिस्से का करीब 1 लाख रुपये का प्लॉट अपने नाम करवाने के लिए दबाव बनता था।इसके चलते देर रात बलकार ने प्रेमिका अमरजीत कौर के साथ मिलकर मां हरपाल कौर का कस्सी से गला रेत कर हत्या कर दी।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के बेटे रेशम सिंह के बयान पर उसके भाई बलकार व महिला अमरजीत कौर के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मामले में जांच जारी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like