देश विरोधी माहौल बनाने वाले खालिस्तान समर्थक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Please Share

खटीमा: उधम सिंह नगर जिले की खटीमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल यहां पुलिस ने सोशल मीडिया में खालिस्तान के समर्थन में व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से अभियान चला रहे मास्टर माइंड युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान कुलविंदर निवासी हल्दिघेरा,खटीमा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक 20-20 खालिस्तान रेफरेंडम ग्रुप का मुख्य एडमिन है। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने विदेश में चल रहे खालिस्तान समर्थक ग्रुपों से प्रेरित होकर इस ग्रुप का निर्माण किया था। जिसके माध्यम से वह देश की संप्रभुता व राष्ट्रीय अखंडता के लिए खतरा उतपन्न करने का कार्य कर रहा था।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही इसी ग्रुप के एक और एडमिन हरजीत को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद पुलिस ने एडमिन से पूछताछ के आधार पर इस ग्रुप के मुख्य आरोपी की तलाश शुरू की थी। मंगलवार को पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाब हुई है। वहीं पकड़े गए आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही कर उसे जेल भेजा जा रहा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like