जनता में फूट डालने का काम कर रही विपक्ष: अजय टम्टा

Please Share

अल्मोड़ा: एससीएसटी कानून में किए गए संसोधन पर मचे बवाल को लेकर केन्द्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष लोगों को जनता के खिलाफ भड़काने की चाल चल रहा है साथ ही विपक्ष जनता पर फूट डालने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने जिस तरह से जनता में फूट डालने का काम किया वही काम अब कांग्रेस करती नजर आ रही है। कांग्रेस ने छह दशकों तक देश में राज किया।

अजय टम्टा ने कहा कि विपक्ष जानता है कि देश में त्रुष्टिकरण के माध्यम से ही राज किया जा सकता है और विपक्ष ने हमेशा देश में त्रुष्टिकरण और लोगों में फूट डालने का काम किया है। वहीं एससीएसटी एक्ट के संसोधन में सफाई देते हुए अजय टम्टा ने कहा कि एक्ट में अभी भी वही व्यवस्था है जो पहले हुआ करती थी। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि आरक्षण से संबंधित विषय को उठाने को जो काम किया जा रहा है वो विपक्ष की एक सोची समझी चाल है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like