देवभूमि उत्तराखंड की प्रतिभावान बेटी छा जाने को तैयार, देखिए टीजर..

Please Share

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। प्रदेश की प्रतिभाओं ने देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। देश सेवा से मनोरंजन तक हर क्षेत्र में देवभूमि के लोगों का जलवा रहा है। इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ने जा रहा है पूनम पाठक।

सुरीली आवाज की धनी पूनम पाठक शिव के गाने से अपने गायकी के सफ़र की शुरुआत करने जा रही है। बहुमुखी प्रतिभावान पूनम ने इस गीत को खुद ही लिखा और काम्पोज किया है। ‘शिव जी मलंग बोल बम..’ गीत को लोकप्रिय संगीतकार रोहित कुमार (बॉबी) ने अपने सुरीले संगीत से सजाया है। फिलहाल इस गीत का टीजर रिलीज़ किया गया है। इस गाने को जल्द ही रिलीज़ किया जाएगा। इस टीजर में पूनम की जादुई आवाज को सुना जा सकता है। साथ ही इसको बड़ी खुबसूरती से फिल्माया गया है, जो दिखने में काफी आकर्षक लग रहा है।

पूनम पाठक मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के थत्यूड की रहने वाली है। पूनम बताती हैं कि, गायकी का शौक उन्हें बचपन से ही रहा है। इसी संगीत प्रेम के चलते उन्होंने संगीत में शिक्षा लेने की ठानी। शादी के बाद बच्चों की परवरिश के साथ ही परिवार की तमाम जिम्मेदारियों के साथ-साथ पूनम ने भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय देहरादून और लखनऊ से शिक्षा प्राप्त की। तमाम अडचनों के बीच उन्होंने संगीत के सफ़र को मुकाम तक पहुँचाने की ठानी है। इसी कड़ी में सावन माह के कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए शिव के गाने से पूनम ने संगीत के क्षेत्र में कदम रखा है। साथ ही उन्होंने इस गाने को उत्तराखंड के साथ-साथ देशभर के लोगों से प्यार मिलने की उम्मीद जताई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like