देवभूमि फिर शर्मशार: नाबालिग से डेढ महीने तक गैंगरेप; सिगरेट से जलाया, नाख़ून उखाड़े

Please Share

हरिद्वार: जिले के थाना पथरी क्षेत्र के अंतर्गत दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक नाबालिग युवती के साथ करीब डेढ महीने तक सामूहिक दुराचार का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता ने स्थानीय पुलिस और एसएसपी से शिकायत की, मगर कोई कार्यवाही न हो सकी। वहीं अब डीजी अशोक कुमार ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी को निर्देश दिए हैं। मामले में कोर्ट के जरिये मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। साथ ही पीड़िता के 164 के तहत बयान दर्ज हो चुके हैं।

वहीं पीडिता के बयान दिल दहला देने वाले हैं। आरोपियों ने पीडिता के साथ जो कायराना हरकत की है, उससे इंसानियत शर्मसार हुई है। पीडिता का कहना है कि, वो लोग उसको उसके ही पिता के खिलाफ गवाही देने को कहते थे। जब लड़की ने मना किया तो उन्होंने  उस मासूम के साथ जानवरों जैसा सुलूक किया। उसको जलती हुई सिगरेट से जलाया गया। उसके नाख़ून तक तोड़ दिए गये। इन सबसे भी जब उनका मन नही भरा तो उन्होंने उसके साथ एक महीने तक सामूहिक बलात्कार किया। डीजी अशोक कुमार का कहना है कि, उन्होंने मामले की कड़ी कार्यवाही के आदेश दिए हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like