उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोग थे सवार

Please Share

मसूरी: शुक्रवार सुबह मसूरी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ मसूरी-किमाड़ी रोड पर करीब तीन बजे एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में पांच कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त कार संख्या यूके 07 वीएक्स 0833 है। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने कड़ी मसक्कत के बाद सभी को खाई से निकलकर 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

घायलों में बिलाल खान पुत्र मुस्कीम खान निवसी होगल भट्टा थाना क्लेमेनटाउन देहरादून, नितिन थपलियाल पुत्र चंडी प्रसाद थपलियाल निवासी दुर्गा कॉलोनी थाना पटेल नगर देहरादून, मोहसिन पुत्र जहीर मोहम्मद, उस्मान पुत्र फुरकान, शहबाज पुत्र यामीन निवासी कुलड़ी खेड़ा थाना बिहारीगढ़ सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी उगल भट्टा थाना क्लेमेनटाउन देहरादून, शामिल हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like