डिस्काउंट को लेकर मॉल में हुए विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, दो लोगों की मौत, कई घायल

Please Share

वाराणसी: बनारस के कैंट इलाके में बुधवार शाम को एक मॉल में अज्ञात व्यक्ति ने अंधाधुंध फायरिंग की है। इस दौरान फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, दिवाली की शॉपिग को लेकर एक कस्टमर और शोरूम स्टाफ के बीच विवाद हुआ जिसके बाद यहां ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। घटना के बाद इन लोगों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं इस घटना में कुछ अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है। पुलिस भी मौके पर घटनास्थल पर पहुंच गई है। साथ ही मामले की जांच जारी है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम 4 बजे के आसपास कुछ लोग वाराणसी के कैन्टोन्मेंट इलाके में स्थित जेएचवी मॉल में खरीददारी करने पहुंचे थे। इसी दौरान एक शोरूम के कर्मचारियों और उक्त लोगों के बीच डिस्काउंट प्राइज को लेकर विवाद शुरू हो गया। इसके बाद ही एक पक्ष के लोगों द्वारा फायरिंग की गई, जिसमें दो गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना के बाद मॉल में काफी देर तक आम लोगों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। इसी बीच घायल लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद कैंट थानाक्षेत्र की पुलिस, एसपी सिटी, आईजी और एसएसपी समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं, जिसके बाद क्राइम सीन को सील करते हुए मामले की जांच की जा रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like