पत्नी ने DJ पर किया डांस, पति ने गला दबाकर मार डाला

Please Share

पटना: मायके में एक शादी समारोह में मुनिया देवी को डीजे की धुन पर डांस करना इस कदर महंगा पड़ गया कि उसे अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी। डीजे पर डांस करना उसके पति को इस कदर नागवार गुजरा कि उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक, घटना बिहार की राजधानी पटना के मसौढ़ी थाना के हासाडीह मुसहरी में सोमवार की रात घटी। धनरुआ थाना के खोरंगपुर गांव निवासी रणजीत मांझी उर्फ रामजीत मांझी की पत्नी मुनिया देवी 10 दिन पूर्व अपने बच्चों के साथ मायके हासाडीह आई थी। यहां दारा मांझी की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए तीन दिन पहले उसका पति रणजीत मांझी भी अपने ससुराल पहुंचा था।
बताया जाता है कि सोमवार की रात दारा मांझी की बेटी की शादी में शामिल होने मुनिया अपने पति और बच्चों के साथ पहुंची। इस बीच शादी की रश्म अदायगी चल रही थी। उधर दरवाजा लगने के लिए डीजे संग बाराती अपनी धुन में नाच रहे थे। इस लम्हें को देख रही मुनिया को भी बरातियों संग डीजे की धुन पर नाचने की इच्छा हुई। वह बारातियों के साथ नाचने लगी। मुनिया की यह हरकत उसके पति को इतनी नागवार गुजरी कि उसने उसी पल उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। बाद में उसे घसीटते हुए गांव के महेंद्र मांझी के घर के आंगन में लाकर उसका गला दबा दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घ’टना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like