दो बच्चों की हत्या कर पति-पत्नी समेत तीन ने किया सुसाइड

Please Share

गाजियाबाद: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम की कृष्णा अपरा सफायर सोसाइटी में तीन लोगों ने 8 मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली, जबकि दो बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। घटना मंगलवार सुबह करीब 5:00 बजे की बतायी जा रही है। वहीँ घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों को सूचित कर दिया है। जानकारी के अनुसार गुलशन वासुदेव (45) अपनी पत्नी परवीन वासुदेव और दो बच्चों कृतिका (18) और रितिक (13) और संजना नाम की एक अन्य महिला के साथ कृष्णा अपरा सोसाइटी के फ्लैट संख्या 806 में रहते थे। मंगलवार सुबह सोसाइटी के गार्ड को कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी। गार्ड ने मौके पर जाकर देखा तो दो महिलाएं और एक पुरुष जमीन पर पड़े हुए थे जिसके बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक महिला और एक पुरुष को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाई गई एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस बिल्डिंग के ऊपर गुलशन वासुदेव के फ्लैट में पहुंची वहां गुलशन वासुदेव के दोनों बच्चे बिस्तर पर मृत मिले।

आशंका है कि बच्चों की हत्या करने के बाद गुलशन वासुदेव ने अपनी पत्नी और एक अन्य महिला के साथ 8वीं मंजिल से छलांग लगा दी है। पुलिस को गुलशन वासुदेव के कमरे में दीवार पर लिखा हुआ सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उन्होंने अपने परिवार के सभी शवों को एक साथ अंतिम संस्कार करने की बात कही है। साथ ही किसी राकेश वर्मा को पूरी घटना का जिम्मेदार बताया है। राकेश वर्मा गुलशन का साढू बताया जा रहा है। परिवार ने अपने पालतू खरगोश को भी मौत के घाट उतार दिया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like