दो दिवसीय भारत दौरे पर राष्ट्रपति पुतिन, S-400 पर हो सकता है समझौता

Please Share

नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरूवार को दो दिन की यात्रा पर भारत पहुंच रहे हैं। इस दौरान रूस के साथ एस-400 वायु प्रतिरक्षा प्रणाली सौदे पर समझौता हो सकता है। बता दें कि पुतिन अपनी भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

जानकारी के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति गुरुवार शाम तक भारत पहुंचेंगे, जिसके बाद शुक्रवार को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस दौरान दोनों नेता ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध के मद्देनजर कच्चे तेल की स्थिति समेत विभिन्न द्विपक्षीय, क्षेत्रीय एवं अंतराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा कर सकते हैं। 19वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेता रूसी रक्षा कंपनियों पर अमेरिकी प्रतिबंध की पृष्ठभूमि में द्विपक्षीय रक्षा संबंधों की भी समीक्षा कर सकते हैं।

भारत के साथ दुनिया के प्रमुख देशों की निगाह पुतिन की इस यात्रा पर होगी। रूस और ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों की छाया के बीच हो रही पुतिन की यात्रा में दोनों देश आपसी संबंधों को गति देने और परस्पर व्यापार को जारी रखने के तरीकों पर विचार करेंगे। गौरतलब है कि भारत, अमेरिका को भरोसे में लेकर रूस के साथ सामरिक व रणनीतिक संबंधों को जारी रखने पर जोर दे रहा है। माना जा रहा है कि पुतिन की यात्रा से शक्ति संतुलन की दिशा तय होगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like