नवंबर में हवाई यात्रियों को उठानी पड़ेगी परेशानी, 13 दिन बंद रहेगा आईजीआई का एक रनवे, 1300 फ्लाइटें होंगी रद्द

Please Share

नई दिल्ली: दिल्ली से यात्रा करने वाले लोगों को नवंबर के महीने में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगले महीने लगभग 100 उड़ानें प्रभावित होंगी। दरअसल, दिल्ली हवाई अड्डा अपने तीन में से एक परिचालन रनवे (नंबर-27/09) को मरम्मत के लिए बंद करने की योजना बना रहा है। जानकारी के मुताबिक इस रनवे को मरम्मत के चलते 15 नवंबर से 13 दिनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। जिसके मुताबिक इसका असर दो लाख से अधिक यात्रियों पर होने की संभावना है।

जानकारी के मुताबिक रनवे के बंद होने से रोजाना करीब 100 उड़ानें प्रभावित होंगी। इसमें 50 टेक ऑफ और 50 लैंडिंग करने वाली होंगी।  ये उड़ानें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों होंगी।

वहीं, 14 से 27 नवंबर तक प्रगति मैदान में इंडिया इंटरनैशनल ट्रेड फेयर का आयोजन भी होता है। उस दौरान देश-विदेश के यात्रियों का आना-जाना बढ़ जाता है। उधर, मौसम विभाग ने नवंबर में कोहरा छाए रहने की संभावना जताई जा रही है और अगर घना कोहरा रहा तो यात्रियों की परेशानी और बढ़ सकती है।

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के मुताबिक इस बारे में तमाम एयरलाइंस को पहले से सूचना दे दी गई है ताकि नवंबर में रनवे बंद होने के दौरान वे अपनी रद्द फ्लाइटों के यात्रियों को अजस्ट कर सकें। इस रनवे पर रिपेयरिंग का बड़ा काम होना है, जो करीब तीन साल बाद किया जा रहा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like