दो दिवसीय दौरे पर दुबई पहुंचे राहुल गांधी

Please Share

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने दो दिन के प्रवास पर दुबई पहुंच गए हैं। दुबई एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ और ‘राहुल-राहुल’ के नारे लगे। कांग्रेस अध्यक्ष यहां प्रवासी समुदाय और छात्रों से मिलेंगे। यह जानकारी कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर साझा की। राहुल गांधी आज यानी 11 जनवरी और कल यानी 12 जनवरी को दुबई में रहेंगे।

राहुल गांधी यहां कई कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। राहुल ने यहां पर भारतीय कामगारों को संबोधित किया। अपने भाषण में राहुल ने कहा कि आपने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है, आपको कई तरह की कठिनाईयां भी सहनी पड़ती हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपने मन की बात कहने नहीं आया हूं बल्कि आपके मन की बात सुनने आया हूं। उन्होंने कहा कि हम जहां भी आपकी मदद कर सकते हैं वहां आपका साथ देंगे।

उनकी दो दिन की यात्रा की रूपरेखा भारतीय ओवरसीज कांग्रेस ने बनाई है। 2019 में गांधी का यह पहला अंतरराष्ट्रीय दौरा है। वे यहां दुबई के कामगारों से मुलाकात करेंगे और उनका हाल जानेंगे। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस टीम एक प्रेसेंटेशन भी बना रही है जिसमें, यूएई में रहने वाले इंडियन डायस्पोरा जिन समस्याओं से दो-चार होता है, उसका जिक्र होगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like