दून में कार व बाइक में टक्कर, बीबीए के छात्र की मौत, एक घायल

Please Share

देहरादून: थाना राजपुर के अंतर्गत बीती देर रात्रि केनाल रोड पर एक कार फ़िएट यूके 07 एके 1195  और मोटरसाइकिल केटीएम यूके 15 ए 5402 में भिड़ंत हो गई। जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उक्त सूचना पर थाना राजपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा दोनों घायल युवकों को उपचार हेतु मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा एक युवक को मृत घोषित किया गया।

मृतक की पहचान साहिल पुत्र रणवीर सिंह निवासी छुटमलपुर, सहारनपुर, उप्र तथा घायल युवक की पहचान रजत रावत पुत्र राजेंद्र सिंह रावत निवासी कोटद्वार, पौड़ी, के रूप में हुई। घायल युवक का वर्तमान में मैक्स अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों युवक आईएमएस यूनिवर्सिटी में बीबीए तृतीय वर्ष के छात्र हैं। कार चालक मौके पर कार को छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा कार को कब्जे में लिया गया है। पुलिस द्वारा दोनों युवकों के परिजनों को सूचित किया गया है, जिनके आने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like