देहरादून: बेटी के साथ किराये के घर में रह रहे पिता गए ड्यूटी, 3 दिन बाद पुल के नीचे मिला शव

Please Share

देहरादून: चौकी सेलाकुई अंतर्गत शारदा नदी पुल के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पर सेलाकुई चौकी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मृतक की तलाशी लेने पर आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त तोताराम पुत्र मोतीराम निवासी पीलीभीत हाल किराएदार मोहम्मद अहसान निवासी शंकरपुर हकूमतपुर, थाना सहसपुर, उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई। मृतक की पुत्री व गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे गए। उन्होने बताया कि, तोताराम का परिवार करीब 1 माह पूर्व पीलीभीत से सहसपुर आया है और तोताराम सेलाकुई फैक्ट्रियों में लेबर का कार्य करता था। 10 -12 दिन पूर्व ही उसकी पत्नी यहां से पीलीभीत वापस गई।

मृतक की पुत्री गीता ने बताया कि उसके पिता और वह स्वयं किराए के मकान शंकरपुर में निवास कर रही थी, विगत सोमवार से उसके पिता घर से फैक्ट्री जाने का कह कर गए थे किंतु वापस नहीं आए। वह अपने स्तर से अपने पिता की तलाश कर रही थी। मृतक के घर पीलीभीत सूचना कर दी गई है। मृतक का शव पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम कार्रवाई हेतु मोर्चरी विकास नगर रखवाया गया है। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like