मैडम रजनी रावत पर लगाए आरोपों से पलटा बिलाल, मामले में दर्ज कराया था मुकदमा

Please Share

देहरादून: मैडम रजनी रावत पर आरोप लगाने वाला बिलाल अब लगाए गए आरोपों से पलट गया है। शनिवार को प्रेस वार्ता कर बिलाल और रजनी रावत के सहयोगियों ने यह जानकारी दी। बिलाल ने कहा कि, उसे अन्य किन्नरों ने इस कार्य के लिए उकसाया था।
बता दें की कुछ दिनों पहले एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की पिटाई करते दिखाया गया। जिसके बाद उक्त व्यक्ति बिलाल ने इस सम्बन्ध में रजनी रावत पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
बिलाल सहारनपुर का रहनें वाला है, बिलाल ने कहा कि, उसे कुछ किन्नरों ने मैडम रजनी रावत के क्षेत्र में बधाई के पैसे लेने के काम पर लगाया। उसी दौरान कारगी चौक के पास से अन्य किन्नर उसे मैडम रजनी रावत के घर ले गये। लेकिन मैडम ने उसे छोड़ दिया। जिसके बाद वह अपने घर सहारनपुर चला गया।बाद में उपरोक्त किन्नरों ने उससे दवाब डालकर बहला फुसलाकर अपने घर में बंदी बना कर रखा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like