मुखबा के जंगल में आग लगने से लाखों के वन संपदा राख

Please Share

मुखबा के जंगल में आग लगने से लाखों के वन संपदा राख 2 Hindi News Bharat »

उत्तरकाशी: भटवाड़ी तहसील के गंगोत्री रेंज में मुखबा गांव के ऊपर जांगला स्थित जंगल में अचानक आग लग गई। जिससे वन क्षेत्र में स्थित देवदार, चीड़, भोजपत्र सहित लाखों की वन संपदा राख हो गई। वहीं सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर तो पहुंच गई लेकिन उसके बाद भी आग पर काबू नहीं पा सकी।

वही तेज हवा के कारण आग पूरे जंगल में तेजी से फैल गई जिससे वन क्षेत्र में स्थित पेड़ सहित अन्य लाखों की वन संपदा पूरी तरह से राख हो गई।

इससे पूर्व आग ग्रामीणों के बगीचों व मुखवा गांव को अपने चपेट में लेती, वनकर्मियों की टीम ने काफी हद तक आग को फैलने से रोक लिया पर पूरी तरह से आग पर काबू नहीं पा सके।

संदीप कुमार प्रभागीय वनाधिकारी (उत्तरकाशी) का कहना है कि गंगोत्री रेंज के जंगलों में स्थित आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है।  जिन मुंडो पर आग सुलगी है, देर शाम तक उनको बुझा दिया जायेगा।  वहीं अज्ञात के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आग किसने लगाई इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply