देहरादून में अमेजन कंपनी का लाखों का सामान लेकर चंपत हुए डिलीवरी ब्वॉय

Please Share

देहरादून: वादी रविंद्र सिंह बुटोला पुत्र सुरेंद्र सिंह बुटोला निवासी विधानसभा रोड 12 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना नेहरू कॉलोनी में तहरीर दी कि, हमारी कंपनी अमेजॉन डॉट इन प्राइवेट लिमिटेड में रेड गो सप्लाई चैन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से दून बिजनेस पार्क के पास सेव टावर सहारनपुर रोड में स्थित है। कंपनी में हम लोग अमेजॉन कंपनी का माल ग्राहकों को उनके घर जाकर डिलीवर करते हैं। कंपनी में ही काम करने वाले 5 लड़के जो अमेजॉन कम्पनी का माल डिलीवरी ब्वॉय के नाम से सप्लाई करते थे, उनके द्वारा कंपनी से दो लाख रूपये से भी अधिक का माल कंपनी से डिलीवर करने के लिए दून बिजनेस पार्क के पास सेव टावर सहारनपुर रोड में स्थित कम्पनी से बाहर ले गए थे।

जिस का ब्योरा बाहर निकलते समय सिक्योरिटी गार्ड के लिस्ट में भी अंकित है लेकिन, उनके द्वारा उक्त माल की डिलीवरी नहीं की गयी। उक्त लड़कों द्वारा कंपनी का दो लाख से भी अधिक का माल लेकर फरार हो गए। जिसके उपरांत से उनके मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ आ रहे हैं, जिनको तलाश करने के बाद भी पता नहीं चल पाया। वादी की तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंटाउन पर मुकदमा अपराध संख्या 126/2018 धारा 407 आईपीसी पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

अभियुक्तों में विकास कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी मकान नंबर 5/121 गली नंबर 18 झंडा मोहल्ला देहरादून,  राजेश पुत्र जगत सिंह निवासी मकान नंबर 2/14 भंडारी बाग देहरादून, पुनीत पुत्र सत्येंद्र सिंह निवासी मकान नंबर 38 चंद्रा रोड देहरादून, दर्शन पुत्र भंवर सिंह निवासी मकान नंबर 23/12 माता रानी बाग सहारनपुर रोड देहरादून व रोहित पुत्र मनोज निवासी 23/12 माता रानी बाग सहारनपुर रोड देहरादून शामिल हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like