Video: चमोली बाजार में मिठाई की दुकान में लगी भीषण आग, एक के बाद एक सिलिंडर हुए ब्लास्ट, कई दुकानें हुई जलकर खाक

Please Share
चमोली: जानकारी के अनुसार चमोली मुख्य बाजार में गुरुवार को दोपहर चमोली बाजार में मिठाई की दुकान में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। एक के बाद एक सिलेंडर फटने से आग फैलने लगी, जिससे आग ने भीषण रूप लेकर आसपास की लगबग 11 दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। कड़ी मशक्कत के बाद फायर सर्विस की तीन गाड़ियों द्वारा पूर्णरूप से आग पर काबू पाया गया।
आग लगने का कारण सिलेंडर फटने को माना जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम, एसडीएम व तहसीलदार मौके पर पहुंचे और दो घन्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like