देहरादून में शिक्षक ने खुद को गोली मार की आत्महत्या

Please Share
देहरादून: कोतवाली विकासनगर के अंतर्गत आज राजेंद्र पाल वाली गली, मंडी चौक विकासनगर के पास किसी व्यक्ति द्वारा गोली चलाई है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस घटनास्थल में पहुंचे तो, देखा कि एक व्यक्ति अपने घर के कमरे में कुर्सी पर बैठा हुआ है तथा सिर पर गोली लगी हुई है और मृत अवस्था में है।
दाहिने हाथ के नीचे एक 315 बोर का तमंचा एवं सामने बेड पर कारतूस पढ़ा हुआ था। मृतक की पहचान गणपत पवार पुत्र स्वर्गीय चतर सिंह पवार उम्र 40 वर्ष निवासी राजेंद्र पाल वाली गली कल्याणपुर विकास नगर देहरादून मूल निवासी ग्राम पोरा तहसील पुरोला जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई। मृतक अपनी माता के साथ उक्त स्थान पर रह रहा था, जो घटना के समय घर के बाहर मौजूद थी।
मौके पर प्रभारी निरीक्षक विकासनगर द्वारा गहनता से घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तो मृतक के कमरे से डॉक्टर विनीत कुमार गुप्ता, जो मनोचिकित्सक हैं, का एक पर्चा तथा कुछ दवाइयां एवं उनके रैपर भी बरामद हुए हैं। बरामदा तमंचा 315 बोर मय कारतूस व दवाई एवं दवाइयों के रैपरो को कब्जे पुलिस में लिया गया तथा घटना की वस्तुस्थिति से उच्चाधिकारी गण को सूचना दी गई। दौराने कार्यवाही क्षेत्राधिकारी विकासनगर द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मृतक के शव का पंचायतनामा भर कर शव को पोस्टमाटर्म हेतु मोर्चरी भिजवाया गया।
मृतक की माता प्रतापी देवी व अन्य से पूछताछ कर तथ्य प्रकाश में आये कि, मृतक व मृतक की पत्नी डॉक्टर गीता पंवार गुप्तकाशी रुद्रप्रयाग मे टीचर हैं तथा मृतक छुट्टी पर अपने घर आया था, एवम मानसिक रूप से परेशान था, जिनका उपचार मनोचिकित्सक विनीत कुमार गुप्ता से चल रहा था। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टिया मामला पूर्ण रूप से आत्महत्या का प्रतीत होता है, घटना की जांच की जा रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like