ईडी चार्जशीट में खुलासा, रतुल पुरी ने नाइटक्लब में एक दिन में फूंके 7.8 करोड़

Please Share

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बड़ा खुलासा किया है। मनी लांड्रिंग मामले में ईडी द्वारा दायर चार्जशीट में बताया गया है कि पुरी ने अमेरिका के एक नाइटक्लब में एक दिन में 11,43,980 डॉलर यानी 7.8 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे।

पुरी के अलावा चार्जशीट में उनके सहयोगी और मोजर बेयर इंडिया (प्राइवेट) लिमिटेड का भी नाम है। पुरी मोजर बेयर के कार्यकारी निदेशक हैं। ईडी ने चार्जशीट में कहा, ‘लेनदेन का सत्यापन किया गया और यह पता चला कि लेनदेन का इस्तेमाल भारत और विदेश में तमाम महंगे होटलों में ठहरने के लिए किया गया। प्रोवोकेटर नाम के एक नाइट क्लब में पुरी ने एक रात में 11,43,980 डॉलर (करीब 7.8 करोड़ रुपये) खर्च किए गए।’
एजेंसी ने यह भी दावा किया है कि नवंबर 2011 और अक्तूबर 2016 के बीच पुरी का निजी खर्च 4.5 मिलियन डॉलर यानी 32 करोड़ रुपये का रहा है। चार्जशीट में आकलन किया गया है कि पुरी ने लगभग 8,000 करोड़ रुपये की मनी लांड्रिंग की है जो शुरुआती अनुमान से काफी ज्यादा है।

बता दें कि रतुल पुरी 3,600 करोड़ रुपये के वीवीआईपी चॉपर घोटाले में भी आरोपी हैं। उन्हें मनी लांड्रिंग मामले में 20 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। तब से वह जेल में हैं। इस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत को 25 अक्तूबर तक के लिए बढ़ा दिया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like