भाजपा के हाथ से झारखंड भी निकला, कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन को रुझानों में स्पष्ट बहुमत

Please Share

रांची: 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के लिए मतगणना जारी है। अब तक मिले रुझानों के अनुसार, राज्य की 41 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन आगे है वहीं भाजपा 29 सीटों पर आगे चल रही है। गठबंधन में जेएमएम 24 विधानसभा सीटों पर, कांग्रेस 12 विधानसभा सीटों पर, राजद पांच विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है। वहीं जेवीएम (पी) तीन सीटों पर, आजसू दो , भाकपा माले, एनसीपी एक-एक सीट पर और निर्दलीय तीन विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है।

रुझानों से साफ है कि अब कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन को बहुमत मिल रहा है और जेएमएम के हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बन सकते हैं। रुझानों के मुताबिक भाजपा ने सत्ता गंवा दी है और उसे 10 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। दो साल के अंदर हुए चुनावों में यह सातवां राज्य है जहाँ से एनडीए ने सत्ता गवां दी है।

बता दें कि पहले मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भी भाजपा ही सरकार थी। लेकिन कांग्रेस ने एक साल पहले हुए चुनावों के दौरान यहां भाजपा के हाथों से सत्ता छीन ली। मार्च 2018 से पहले आंध्र प्रदेश में भी भाजपा-टीडीपी गठबंधन की सरकार थी। लेकिन, स्पेशल स्टेटस को लेकर हुए विवाद के बाद भाजपा से गठबंधन तोड़ लिया। इसके बाद 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां वाईएसआर कांग्रेस ने सरकार बनाई। महाराष्ट्र में भी हाल में ही हुए विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर हुए विवाद के कारण भाजपा-शिवसेना गठबंधन टूट गया। इसके बाद शिवसेना ने एनडीए का साथ छोड़ा और कांग्रेस-एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बना ली। जम्मू-कश्मीर में भी पीडीपी के साथ मिलकर सरकार बनाने वाली भाजपा ने जून 2018 में गठबंधन से नाता तोड़ लिया था। जिसके बाद राज्य में पहले राज्यपाल शासन और बाद में राष्ट्रपति शासन लगाया गया।

भाजपा ने भले ही इन सात राज्यों में सरकार गवां दी लेकिन इस दौरान उसने कर्नाटक, मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय में सरकार बनाई भी है। अब 16 राज्यों में एनडीए/भाजपा सरकार बची है। इनमे हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक, गुजरात और गोवा शामिल हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like