उत्तराखंड: इंजीनियर की संदिग्ध मौत, होटल के कमरे में मिला लहूलुहान

Please Share

हरिद्वार: ज्वालापुर के एक होटल में ठहरे एक इंजीनियर की संधिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले के अनुसार, ऊंचा पुल के पास एक होटल में विजय कुमार महाराणा (49) पुत्र एमएस महाराणा निवासी ई 520 ग्राउंड फ्लोर कमला नगर आगरा यूपी हाल निवासी विवेकानंद नगर थाना कविनगर गाजियाबाद यूपी ठहरे हुए थे। मंगलवार दोपहर होटल कर्मी ने इंजीनियर को कमरे में लहूलुहान अवस्था में पड़ा देखा। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, सत्यापन न कराने पर पुलिस ने होटल प्रबंधन का पुलिस एक्ट के तहत चालान किया है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग कब्जे में ली है। इसके अलावा मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like