गर्लफ्रेंड के लिए घर बनाने को दिया चोरी को अंजाम

Please Share

देहरादून : दून के पटेलनगर थाना पुलिस के हाथ एक शातिर चोर लगा है। ये चोर कबाड़ चुगने का काम करता था और अलग-अलग मोहल्लों में जाकर रैकी करता था। रैकी के दौरान बंद घरों को चिन्हित कर मौका पाकर चोरी करता था। इस शातिर चोर से पुलिस को 4 लाख, 25 हजार रूपये की नगदी और 5 लाख, 60 हज़ार रूपये कीमत के जेवरात बरामद हुए हैं।

गर्लफ्रेंड के लिए घर बनाने को दिया चोरी को अंजाम 2 Hindi News Bharat »

चोर की पहचान दिलशाद पुत्र इलियास, निवासी रामपुर के रूप में हुई है जिसकी उम्र 22 वर्ष है। पूछताछ में दिलशाद ने बताया कि उसकी एक शादीशुदा गर्लफ्रेंड है और उसका पति उनके मिलने का विरोध करता था। जिस कारण वह अपनी गर्लफ्रेंड के लिए घर बनाने के लिए पैसे जमा कर रहा था ताकि वो साथ रह सकें।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply