फुटपाथ पर सो रहे चार मासूमों को कार ने कुचल डाला, तीन की मौत, भीड़ ने ड्राइवर को मार डाला

Please Share

पटना: बिहार में एक दर्दनाक हादसे ने तीन बच्चों की सांसें छीन लीं। फुटपाथ पर सो रहे चार लोगों को बेकाबू कार ने कुचल दिया। जिसमें तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य की हालत भी नाजुक बताई जा रही है, जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के मुताबिक, राजधानी पटना के ओल्ड बाईपास स्थित कुम्हरार इलाके में फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कार सवार ने कुचल दिया। तीन बच्चों की मौके पर मौत से गुस्साए लोगों के कार चालक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। साथ ही कार को बुरी तरह तहस-नहस कर दिया।

आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगाया। मामले की गंभीरता देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस हादसे में एसयूवी चालक की भी मौत हो गयी है जबकि एसयूवी में सवार गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति और घायल बच्चे को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने टायर जलाकर सड़क को जाम कर दिया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like