सुनील अरोड़ा बने देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त, 2019 लोकसभा चुनाव की होगी जिम्मेदारी

Please Share

नई दिल्ली: चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने रविवार को देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पद ग्रहण कर लिया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा नियुक्त किए गए अरोड़ा निवर्तमान सीआईसी ओपी रावत की जगह अब चुनाव आयोग का कार्यभार संभाल रहे हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव मुख्य चुनाव आयुक्त के तौर पर सुनील अरोड़ा की निगरानी में होंगे। लोकसभा चुनाव के अलावा जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, महाराष्ट्र, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्कम विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी भी इन्हीं के कंधों पर है। इन सभी राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होंगे।

बता दें कि ओपी रावत शनिवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पद से रिटायर हुए थे। सुनील अरोड़ा को मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किए जाने को लेकर कानून मंत्रालय ने मंगलवार को ही अधिसूचना जारी की थी।

सुनील अरोड़ा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1980 बैच के राजस्थान कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। बतौर चुनाव आयुक्त अरोड़ा की नियुक्ति 31 अगस्त 2017 को हुयी थी। राजस्थान में प्रशासनिक सेवा के दौरान विभिन्न जिलों में तैनाती के अलावा 62 वर्षीय अरोड़ा ने केन्द्र सरकार में सूचना एवं प्रसारण सचिव और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्य किया। इसके अलावा वह वित्त और कपड़ा मंत्रालय एवं योजना आयोग में विभिन्न पदों पर अपनी सेवायें दे चुके हैं।

सुनील अरोड़ा 30 अप्रैल 2016 को सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स का महानिदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like