भाजपा प्रदेश मंत्री (महिला मोर्चा) रीना गोयल समेत चार लोग गिरफ्तार, ट्रस्ट बनाकर ज़मीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का है आरोप

Please Share
देहरादून: दून पुलिस से जानकारी प्राप्त हुई कि दिनांक 12 जून, 2021 को थाना क्लिमेंट टाउन पर सूचना मिली की कुछ लोग स्वर्गीय डीके मित्तल व सुशीला मित्तल, निवासी सुभाष नगर, क्लिमेंट टाउन, जिनकी विगत माह कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई थी, की भूमि पर कब्जे के प्रयास करने में लड़ झगड़ रहे हैं। जिसपर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर अभियुक्तों को समझाया बुझाया गया, परंतु न मानने पर, पुलिस द्वारा शांति भंग करने के आरोप में चार अभियुक्तों को धारा 107/116/151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त में रीना गोयल पत्नी संजय धीमान निवासी C13 टर्नर रोड क्लिमेंट टाउन जनपद देहरादून, लव्य गोयल पुत्र संजय धीमान निवासी उपरोक्त, ऋषभ गोयल पुत्र संजय धीमान निवासी उपरोक्त व अनुज सैनी पुत्र रोहतास सैनी निवासी भगवानपुर जनपद हरिद्वार शामिल है। अभियुक्त गणों को न्यायालय पेश किया गया है।
आप को बता दें की 13-06-2021 को सुरेश महाजन पुत्र स्वर्गीय गंडा मल महाजन, निवासी अमेरिका से थाना क्लेमेंन्टाउन के ईमेल psclementownddn@gmail.com द्वारा सूचना दी गई कि रीना गोयल अपने पुत्रगण एवं अन्य परिजन द्वारा स्वर्गीय डी के मित्तल व उनकी पत्नी स्वर्गीय सुशीला मित्तल निवासी गुरु नानक रोड, सुभाष नगर, क्लेमेंन्टाउन स्थित संपत्ति में घुसकर गैराज व शटर खोलकर आपराधिक एवं ट्रेस पास करने की कोशिश कर रहे हैं। वह उक्त भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर स्वर्गीय डी के मित्तल एवं उनकी पत्नी स्वर्गीय सुशीला मित्तल के नाम का ट्रस्ट बना रहे हैं। उनका मकसद उक्त भूमि में अतिक्रमण कर उक्त भूमि को कब्जा करने का है, जिसके ई मेल प्रार्थना पत्र के आधार पर रीना गोयल एवं उसके पुत्र गण के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 110 / 2021 धारा 447/448 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया।
उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय डी के मित्तल एवं उनकी पत्नी स्वर्गीय सुशीला मित्तल जो कि गुरु नानक रोड, सुभाष नगर क्लेमेंन्टाउन क्षेत्र में रहते थे, जिनकी मृत्यु कुछ समय पूर्व कोविड-19 पॉजिटिव होने के कारण हो गई थी। इनकी आकस्मिक मृत्यु के उपरांत थाना क्लेमेंन्टाउन पुलिस को सूचना मिलने पर कि इनका कोई वारिस नही है, जिसके उपरांत मृतक के परिजन सुरेश महाजन जो कि अमेरिका में निवास करते हैं, के द्वारा सूचना दी गई थी। जिनकी सूचना के आधार पर थाना क्लेमेंट टाउन पुलिस द्वारा कोई भूमि पर अवैध कब्जा न करें, इसके चलते उक्त भूमि पर थाना क्लेमेंन्टाउन पुलिस द्वारा संपूर्ण संपत्ति पर सील कर कब्जे के संबंध में सूचना उच्च अधिकारी को पूर्व में प्रेषित की गई थी। जिसके उपरांत रीना गोयल द्वारा दिनांक 12-06-2021 को
अपने पुत्र गणों के साथ संयुक्त होकर उक्त भूमि पर अवैध रूप से प्रवेश कर भूमि पर अवैध कब्जा करने के आशय से भूमि पर भूमि पूजन किया गया एवं स्वर्गीय सुशीला मित्तल एवं डी के मित्तल के नाम का ट्रस्ट बनाया गया। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस पुलिस द्वारा मौके पर जाकर उन लोगों को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन ये लोग नहीं माने। जिसके बाद उक्त व्यक्तियों को मौके पर धारा 151/107/116CRPC के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। साथ ही इनके द्वारा उनके द्वारा शासन द्वारा जारी कोविड-19 लॉक डाउन का उल्लंघन के अंतर्गत दिए गए दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया गया। जिनके विरुद्ध कोविड-19 के अंतर्गत भी मु0 अ0 सं0 108/2021 धारा 188/269/270भादवि व 51B आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। 

भाजपा प्रदेश मंत्री (महिला मोर्चा) रीना गोयल समेत चार लोग गिरफ्तार, ट्रस्ट बनाकर ज़मीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का है आरोप 2 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like