देहरादून में आग लगने से चार गाड़ियां हुई जलकर राख

Please Share

देहरादून:  थाना कोतवाली नगर तथा फायर स्टेशन देहरादून से सूचना मिली कि आज प्रात: समय: 04:30 बजे पर सरस्वती सोनी मार्ग पर स्थित कूडेदान के पास खडी कुछ गाडियों में आग लग गयी है, जिस पर थाना कोतवाली नगर से पुलिस बल तथा फायर स्टेशन देहरादून से दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया।

दमकल के वाहन द्वारा मौके पर लगी आग को बुझाया गया। आग से उक्त स्थान पर खड़े 04 चौपहिया वाहन (इनोवा, डिजायर, ईटीओस तथा जेस्ट) पूरी तरह से जल गये तथा 01 वाहन जेस्ट आधा जल गया। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया कूड़े दान में लगी आग की चपेट में आने से उक्त वाहनों का जलना प्रतीत हो रहा है। आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

मौके पर जानकारी करने पर पुलिस को ज्ञात हुआ कि उक्त सभी वाहन विशेष गर्ग पुत्र अशोक कुमार गर्ग, निवासी सरस्वती सोनी मार्ग की जय श्री बालाजी टूर एण्ड ट्रेवेल्स के थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply