गहरी खाई में जाकर गिरी यात्रियों से भरी बस, 15 यात्री घायल,

Please Share

हिमाचल: कांगडा जिले में उपमंडल जवाली के तहत 32 मील-जवाली मार्ग पर बगडूर में निजी बस एक गाड़ी को पास देते समय अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय बस में 35 सवारियां थीं, जिनमें से 15 घायल हैं। पेड़ से टकराने के बाद बस वहीं रुक गई, बताया जा रहा है कि यदि बस पेड़ से नहीं टकराती तो बड़ा हादसा हो सकता था। फ़िलहाल एक बड़ा हादसा होते होते टल गया वहीँ घायलों को सिविल अस्पताल जवाली पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही एसएमओ जवाली डॉ. अमन दुबे ने सिविल अस्पताल जवाली के डॉक्टर को स्टाफ सहित मौका पर भेजा व घायलों का उपचार किया।

वहीं, स्थानीय टैक्सी चालक भी अपने वाहनों को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, गंभीर रूप से घायल छह लोगों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घायलों के पहुंचते ही अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, विधायक अर्जुन सिंह अस्पताल पहुंचे व घायलों का कुशलक्षेम जाना। इसके बाद तहसीलदार जवाली संत राम नागर भी अस्पताल पहुंचे व मरीजों का हाल जाना।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like