महात्मा गाँधी की मूर्ती पर गोलियां बरसाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Please Share

देहरादून: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी के चित्र पर गोलियां बरसाए जाने के विरोध में सैंकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओँ ने गांधी पार्क देहरादून में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओँ ने धरना दिया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि, अराजक तत्वों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान करना निंदनीय है। इस दौरान उन्होने सरकार पर भी दोषियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही कांग्रेसियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि, अगर जल्द कोई कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।

पिथौरागढ़ में भी यूथ कांग्रेस के कार्यकत्ताओं ने सोशियल मीडिया पर महात्मा गांधी के चित्र के साथ अभद्रता करने की खबर आने और इस प्रकार का कृत्य करने वाले लोगों के खिलाफ कडी़ कार्यवाही करने की मांग की।

यूथ कांगेस का कहना है कि, राष्ट्रपिता के लिये ऐसी सोच रखने वाले लोगों के खिलाफ कडी़ से कडी़ कार्यवाही होनी चाहिए। और अगर सरकार ऐसा नही करती तो आने वाले समय में यूथ क्रांगेस इसको लेकर सड़कों पर धरना प्रर्दशन कर आन्दोलन करेगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like